फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water rises again in Rohua canal, crisis on movement of 60 thousand population

Kushinagar News: रोहुआ नाले में फिर बढ़ा पानी, 60 हजार आबादी के आवागमन पर संकट

Wed, 02 Sep 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Water rises again in Rohua canal, crisis on movement of 60 thousand population
खड्डा। खड्डा और महाराजगंज के निचलौल ब्लॉक की करीब 60 हजार की आबादी को जोड़ने वाले रोहुआ नाला में मंगलवार दोपहर फिर पानी बढ़ गया। दो दिन पहले तक नाला लगभग सूख गया था। अचानक पानी बढ़ने से आवागमन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग पानी के बीच से पैदल और वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो नाव का सहारा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रोहुआ नाला सोहगीवरवा बरवा और नौरंगिया, (बिहार) के बीच पड़ता है। यह मार्ग खड्डा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर और नारायणपुर समेत कई गांवों को निचलौल ब्लॉक के सोहगीवरवा बरवा क्षेत्र से जोड़ता है। लोग रोहुआ नाला पार कर बिहार के नौरंगिया पहुंचते हैं। इसके बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से होते शालिकपुर चौकी और पनियहवा पुल के रास्ते खड्डा तथा अन्य क्षेत्रों में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के रामपुरवा और लक्ष्मीपुर तथा भारत-नेपाल के विवादित क्षेत्र सुस्ता के आसपास गंडक नदी की धारा बदलने और कटान से पानी का फैलाव हुआ है। बिहार के निचले इलाकों में जमा पानी की एक धारा सोहगीवरवा बरवा के पास पिपरासी और मटियरवा होते हुए रोहुआ नाला तक पहुंच रही है। इसी कारण नाला में दोबारा पानी बढ़ने की बात कही जा रही है। फिलहाल पानी कम होने के कारण आवागमन जारी है, लेकिन जलस्तर में और वृद्धि हुई तो इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर नाव चलाने की जरूरत पड़ सकती है। इससे दोनों जिलों के सीमावर्ती गांवों की करीब 60 हजार आबादी की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed