फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   "Dr. Rajendra were skilled advocate '

‘डॉ. राजेंद्र कुशल अधिवक्ता थे’

Thu, 03 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बृहस्पतिवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और जिला एवं सत्र न्यायालय में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बेहतर राष्ट्रपति के साथ-साथ कुशल अधिवक्ता भी बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लाल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा जगदीशचंद श्रीवास्तव ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, हरि प्रसाद तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, वृषभान त्रिपाठी, बृजनारायण त्रिपाठी, गोविंद पांडेय, एसोसिएशन के मंत्री नवल कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान हरिगोविंद सहाय, कैलाश पांडेय, हाशिम अली, अख्तर अली, नीलरत्न श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय में जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधान न्यायाधीश एके गणेशन ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया और उसके बाद चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी एडीजे, सिविल जज सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन सहित जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। श्री चित्रगुप्त मंदिर समिति पडरौना की तरफ से बृहस्पतिवार को चित्रगुप्त मंदिर में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगठन की तरफ से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों विभूतियों की जीवनी पर चर्चा की गई।
संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, अजय दास, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, संजय चाणक्य, आके श्रीवास्तव, धीरेंद्र मोहन सहाय, मनोज श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए। तिलक चौक पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद लोगों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कार्यों की सराहना की। गोष्ठी में निर्मल साहा, अमरनाथ साहा, व्यापारी नेता राजेश सैनी, जितेंद्र दुबे, विजय विश्वकर्मा, शंभू कश्यप, विजय प्रकाश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित अधिवक्ता दिवस में विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादा जीवन, उच्च विचार में विश्वास करते थे। उनकी जयंती पर देश के गरीबों, मजलूमों एवं शोषिताें को न्याय दिलाकर इस कार्यक्रम को सार्थक बनाया जा सकता है। इस दिन वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर विद्या प्रकाश मिश्र को अंगवस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि तहसीलदार रामसुधार, अशोक राय, रामेश्वर गुप्ता, राधेश्याम सिंह, एचएन सिंह, मतिउल्लाह, अमरनाथ सिंह, हरिकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed