{"_id":"5fc8daed8ebc3e9bed14c70f","slug":"dr-rajendra-prasad-jayanti-celebrated-kushinagar-news-gkp3754173164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
तमकुहीरोड। भारत के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 157वीं जयंती बृहस्पतिवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। सेवरही क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
अधिवक्ताओं का कहना था कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने न केवल भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, बल्कि 1946 और 1947 में कृषि व खाद्य मंत्री के रूप में भी उत्कृष्ट कार्य किया था। वकालत के क्षेत्र में जिस शुचिता से उन्होंने कार्य किया, वह आज भी वकीलों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अधिवक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अधिवक्ता विभूति यादव, संजय कुमार गुप्त, सूर्यनाथ सिंह, मदन वर्मा, नवलकिशोर सिंह, रकीब आलम, मनोज कुमार सिंह, अवनीश मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे।