फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dr geeta yadav prize given

Kushinagar News: बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिला डॉ. गीता यादव उत्कृष्ट पुरस्कार

Sun, 27 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
dr geeta yadav prize given
कुशीनगर में जिले भर के मेधावियों को डाॅ.गीता यादव उत्कृष्ट पुरस्कार -2023 देकर पुरस्कृत करते गण
फोटो है।
विज्ञापन

कुशीनगर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कुशीनगर में रविवार को एक निजी होटल के सभागार में डाॅ. गीता यादव उत्कृष्ट पुरस्कार-2023 आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सामाजिक तथा राष्ट्रीय जागृति का ऐतिहासिक अध्ययन पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक डाॅ. मनोज कुमार यादव ने डाॅ. गीता यादव की स्मृति में लिखा है।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान को बदलना चाहती है। अंग्रेजों के मुताबिक शासन करना चाहती है। यदि 2024 में भाजपा को केंद्र में सत्ता मिलने पर स्थिति गुलामी जैसी ही होगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि समाज को लेकर चलने वाला मरता नहीं है। पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है।
कार्यक्रम को राजेश प्रताप राव, सपा जिलाध्यक्ष शकुरुल्लाह अंसारी, प्रधानाचार्य राजेश सिंह, डाॅ. परशुराम पटेल, मधुश्याम राय, विजय प्रताप कुशवाहा, शाहिद वाली, विपिन सिंह, डाॅ. उदयनरायन गुप्ता, मंशा देवी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते महेंद्र व संचालन मजीबुल्लाह राही व हरीलाल यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक डाॅ. मनोज कुमार यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान मनीष गुप्ता, उस्मान गनी नूरी, अखिलेश पांडेय, चंदन राज, किरन सिंह, संजय यादव, प्रदीप यादव, अरविंद यादव, भोला यादव आदि मौजूद रहे।






ये मेधावी हुए पुरस्कृत हुए

खेल के क्षेत्र से उमर अंसारी, अंजू यादव, अजय कुशवाहा व मेडिकल से लकी यादव, शालिनी राव को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा संगीत, ललित विधाओं के मेधावियों और महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भारतीय इंटर कॉलेज पडरौना, धर्मोदय विद्या विहार, राजकीय इंटर कॉलेज पडरौना, लिन्हसन इंटर कॉलेज कुशीनगर, राधाकृष्ण इंटर कॉलेज व राजकीय हाईस्कूल बसडीला के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed