फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dr. Ambedkar's poster on the village gate is missing, road blocked

Kushinagar News: गांव के गेट पर लगा डाॅ. आंबेडकर का पोस्टर गायब, सड़क जाम

Mon, 14 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's poster on the village gate is missing, road blocked
बरसैना में धरना देते लोग। संवाद 
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के बरसैना गांव जाने वाले रास्ते पर बने गेट पर लगा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का पोस्टर शनिवार की रात अराजकतत्वों ने गायब कर दिया। इससे नाराज लोग रविवार को सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर आए अहिरौली बाजार एसओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। यह हंगामा करीब डेढ़ घंटे तक चला। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरसैना जाने वाले मुख्य गेट पर लगे बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर का पोस्टर शनिवार को कुछ लोगों ने गायब कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई व बसपा जिलाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ गांव बरसैना पहुंच कर बाबा साहेब का फोटो लगवाने के मांग को लेकर रविवार की सुबह 11 बजे सड़क को जाम कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर आई अहिरौली बाजार पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई। बरसैना निवासी हरिकेश भाई ने कहा की बाबा साहेब की जंयती के एक दिन पूर्व अराजकतत्वों ने इस तरह का दुस्साहस किया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन को कड़ी कार्रवाई चाहिए। बसपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र गौतम ने कहा कि इसे कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। धरने की सूचना पर आए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने धरने पर बैठक लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान जयनाथ कुमार, श्रीराम भाई, सूरज नायक, राजाराम, चंद्रशेखर मास्टर, रमेश भाई, विजय कुमार, अवधेश कुमार सिद्धार्थ, विमलेश कुमार, रामप्रवेश, रंजीता देवी, कुमारी अर्चना, कुमारी माया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed