फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dpo annoyed of incomplete work

Kushinagar News: धन खर्च होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं होने पर डीपीआरओ ने जताई नाराजगी

Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
dpo annoyed of incomplete work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार की शाम डीपीआरओ ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू के तहत ओडीएफ प्लस चयनित जिले के दस गांव में धन खर्च होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए छह मई तक अधूरा कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 116 गांव को ओडीएफ प्लस चयनित हुए हैं। इनमें से गौरी जगदीश, रामपुर सोहरौना, अकबरपुर, चिरगोड़ा, धुरिया इमिलिहा, नौरंगिया, कुचिया मठिया, बरगन, अन्या और बशिया विशुनपुर समेत कुल दस गांव में आवंटित धन सापेक्ष रकम खर्च होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए छह मई तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ओडीएफ प्लस गांव में चयनित दस ग्राम पंचायतों में धन खर्च होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित गांव में सचिवों को छह मई तक सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed