फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Badman accused of crushing policeman and constable with truck arrested in encounter

Kushinagar News: दरोगा व सिपाही को ट्रक से कुचलने का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Badman accused of crushing policeman and constable with truck arrested in encounter
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी पर तैनात दरोगा व सिपाही की ट्रक से कुचलकर हत्या की कोशिश के आरोपी आशु कुमार यादव को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी आशु कुमार यादव को पुलिस ने रविवार शाम को ही हिरासत में ले लिया था। थाने के हवालात में बंद आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाया। पुलिस उसे बाइक से सीएचसी ले जा रही थी। बाइक चला रहे दरोगा की पिस्टल निकालकर तान दी और पुलिस कस्टडी से भाग गया। देर रात उसे झड़वा अंडर पास से मुठभेड़ में दबोच लिया गया। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले को जोड़ने वाले हाईवे पर स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही विजेंद्र मणि तिवारी और शशांक राय 19 अगस्त की रात ड्यूटी के दौरान बिहार से मोरंग लेकर अवैध तरीके से जिले में दाखिल करने वाले ट्रक का पीछा कर रोका। ट्रक के पीछे चार पहिया वाहन से अवैध तरीके से बालू की एट्री कराने वाले गिरोह के गुर्गे भी पहुंच गए। उनके कहने पर ट्रक चालक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के विंदवलिया निवासी आरोपी आशु कुमार यादव ट्रक बैक कर सिपाही और दरोगा को कुचलकर उनकी हत्या की कोशिश की। सिपाही विजेंद्र मणि तिवारी का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसे इलाज के दौरान काटना पड़ा। पुलिस इस मामले में दरोगा शशांक राय की तहरीर पर चार नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि तीन आरोपी पहले से जेल में बंद हैं। आशु कुमार यादव भूमिगत था।
विज्ञापन

इस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बदमाश को पुलिस ने रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर हवालात में रखा था। उसने पेट में दर्द होने की बात कही। दरोगा रविकांत सिंह, सिपाही रूपेश यादव बाइक से आशु कुमार यादव को सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर बीच में बैठे आरोपी ने दरोगा की पिस्टल निकालकर तान दिया। बाइक रुकते ही आरोपी भाग निकला। इसकी जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात झड़वा अंडर पास के समीप उसको घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश सरकारी पिस्टल से पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आशु कुमार यादव के पैर में गोली लग गई और घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से सरकारी पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशु कुमार यादव ने बताया कि बिहार से कुशीनगर के रास्ते यूपी की सीमा में मोरंग बालू लदे ट्रक की एंट्री कराने वाला गिरोह काफी दिनों से काम करता है। बालू लदे ट्रकों को कुशीनगर जिले में एंट्री कराने के लिए कुछ चिह्नित चालकों को ही काम दिया जाता है। इस गिरोह में दस से अधिक चालक काम करते हैं। गिरोह में शामिल बाकी लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed