फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   270 parrots rescued

Kushinagar News: 270 तोतों को किया रेस्क्यू

Tue, 01 Sep 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
270 parrots rescued
कुशीनगर।अकबरपुर टोला बड़वा छपरा में वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध धंधे के लिए रखे गए 270 रोज रिंग्ड पैराकीट (तोते) बरामद किए हैं। रविवार की रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव के मस्जिद के पास आबादी क्षेत्र में करीब 300 पक्षियों को अवैध रूप से बंद कर रखा गया है। उन्हें सुबह तड़के तस्करी के लिए बाहर भेजने की तैयारी है। सूचना मिलते ही डीएफओ वरुण सिंह ने कसया व खड्डा के रेंजर और प्रवर्तन दल के वन अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान पांच पिंजरों से 270 तोते बरामद कर पडरौना रेंज के सुपुर्द कर दिए। बरामद पक्षी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित) की अनुसूची द्वितीय के तहत संरक्षित हैं। इस मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की ओर से बताया गया है कि वन्यजीवों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed