फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dowry murder case filed against six people, husband arrested

Kushinagar News: छह लोगों पर दहेज हत्या का केस, पति गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against six people, husband arrested
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षत्र के नगर पंचायत मथौली वार्ड नंबर चार निवासी एक विवाहिता की तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की वजह दहेज बताया जा रहा है। मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद सोमवार को सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर मृतका के पिता श्रीकृष्ण मद्धेशिया निवासी जुड़ा छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि अपनी बेटी मधु (22) की शादी नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर चार निवासी यशपाल मद्धेशिया से 12 अगस्त 2023 को रामकोला स्थित धरम समला मंदिर में किया था। शादी के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज के लिए मारा पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन इन लोगों में कोई सुधार नहीं हुआ और मामला और बढ़ता गया। बीते 26 जुलाई 2025 को दो लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। ऐसा न करने पर मेरी बेटी को उसी रात मार डाला गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मृतका के पति यशपाल उर्फ मटेलू, सास मंजू देवी, ननद अर्चना, भसुर गोविंद व आनन्द, दीनदयाल आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को सीओ कसया कुन्दन सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षक किया इस संबंध में सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य वांछित की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed