{"_id":"6a2724b4e59c36cd5b017f25","slug":"doubling-work-on-the-gorakhpur-narkatiaganj-rail-section-has-increased-difficulties-for-passengers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-161368-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर दोहरीकरण से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर दोहरीकरण से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
Tue, 09 Jun 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी रद्द होने के कारण कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक पर प
- फोटो : योगेश कुशवाहा
कप्तानगंज। गोरखपुर कैंट से वाल्मीकि नगर के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के तहत उनौला और पिपराइच रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार को हुए स्पीड ट्रायल के बाद रेल प्रशासन ने मंगलवार तक रूट की चार जोड़ी सवारी गाड़ियों को रद्द कर दिया है। नरकटिया गंज से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी (05449) को सोमवार भोर 3 बजे कप्तानगंज स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इससे आगे जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। गोरखपुर से पंजाब और अन्य जगहों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनें पकड़ने वाले यात्री कप्तानगंज स्टेशन से लेकर सड़क तक भटकते रहे।
इस अव्यवस्था को लेकर यात्रियों ने अपनी पीड़ा बयां की। उनका कहना था कि यह जानकारी यात्रियों को रेलवे प्रशासन की ओर से पहले ही दे देना चाहिए, ताकि यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे विकल्पों से भी सुरक्षित व सुगम यात्रा कर सकते थे।
0000
घर पर शादी का आयोजन था,उसमें आया था। अब पंजाब जाना था। गोरखपुर से एक्सप्रेस ट्रेन थी। अब कप्तानगंज में फंसे हैं और कंपनी से पहुंचने के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। -संजय कुमार,नरकटियागंज
विज्ञापन
0
तीन महीने पहले गोरखनाथ एक्सप्रेस का कंफर्म टिकट लिया था। गोरखपुर पहुंचने के लिए प्राइवेट स्टैंड का चक्कर काट रहा हूं। कोई साधन नहीं मिल रहा। -अमरजीत महतो, नरकटियागंज
0
गोरखपुर जाने वाली सभी सवारी गाड़ियां बंद हैं। सड़क मार्ग से जाने के लिए प्राइवेट स्टैंडों पर घूमने के बाद भी कोई गाड़ी नहीं मिल रही है। इससे परेशानी बढ़ गई है। -सुरेश, बेतिया
वर्जन
नरकटियागंज-गोरखपुर और गोरखपुर-थावे रूट की सभी सवारी गाड़ियां मंगलवार तक कप्तानगंज तक ही चलेंगी। वहीं, दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को गोरखपुर से छपरा-थावे-कप्तानगंज के रास्ते डायवर्ट किया गया है। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। -हेमंत कुमार, स्टेशन प्रबंधक