फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   door to door vaccination

पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर टीका लगाएंगी टीमें

Sun, 12 Dec 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
door to door vaccination
डोर टू डोर अभियान के दौरान सेवरही कस्बे के अंबेडकरनगर मोहल्ले में टीका लगाने पहुंची स्वास्थ्य ट? - फोटो : KUSHINAGAR
पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर टीका लगाएंगी टीमें
विज्ञापन

- डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य टीमों ने शुरू किया कोरोनारोधी टीकाकरण
- 25.75 लाख लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की स्थिति काफी खराब है। 25.75 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है लेकिन करीब 11 महीने में 17.67 लाख लोगों को ही टीके की पहली डोज लग पाई है। दूसरी डोज 09.03 लाख लोगों ने ही लगवाया है। टीकाकरण की खराब प्रगति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में टीकाकरण की स्थिति सबसे निचले पायदान तक पहुंच गई है। इसे देखते हुए डीएम ने पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर-टू-डोर टीमें भेजकर छूटे हुए लोगों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। ताकि दूसरी लहर की भांति इस जिले में संक्रमण जैसे हालात उत्पन्न न होने पाएं।
जनपद में कोरोनारोधी टीकाकरण 16 जनवरी से चल रहा है। शुरुआत में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए शासन-प्रशासन को मशक्कत झेलनी पड़ी। जागरूकता बढ़ी तो कुछ माह तक कभी टीके की किल्लत तो कभी अत्यधिक भीड़ की वजह से टीकाकरण प्रभावित हुआ। लेकिन टीके की उपलब्धता के बाद स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण केंद्रों पर तो मौजूद रह रहे हैं, लेकिन टीका लगवाने वाले नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि अभी तक लक्ष्य का 68.61 फीसदी टीकाकरण ही पूरा हो पाया है। इस तरह जनपद टीकाकरण के मामले में प्रदेश में सिर्फ बलिया जिले से आगे है, जबकि अन्य जिले कुशीनगर से आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने स्वास्थ्य टीमों को डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक टीम में वैक्सीनेटर सहित तीन लोग शामिल हैं। इन लोगों ने रविवार को डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण शुरू कर दिया। टीकाकरण के इस अभियान में 459 टीमें लगाई गई हैं, जो सीएचसीवार अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों का पता लगाकर उनका टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण का लक्ष्य- 2575962
प्रथम डोज लगवाने वालों की संख्या- 1767340
द्वितीय डोज लगवाने वालों की संख्या- 903773
60 वर्ष से अधिक के टीका लगवाने वालों का लक्ष्य- 327668
प्रथम डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या- 236881
द्वितीय डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या - 137510
45 से 60 वर्ष के बीच टीका लगवाने वालों का लक्ष्य- 505646
प्रथम डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या- 396325
द्वितीय डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या - 222672
18 से 45 के बीच की आयु के टीकाकरण का लक्ष्य - 1742658
प्रथम डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या - 1110662
द्वितीय डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या - 63.73
कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से जनपद के हर किसी को सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण जरूरी है। जनपद में टीकाकरण की स्थिति काफी चिंताजनक हालत में है। इसमें सुधार के लिए पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर जनपद में डोर-टू-डोर कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में 459 टीमें लगाई गई हैं, जो हर गांव में डोर-टू-डोर जाकर छूटे हुए लोगों का पता लगाकर टीका लगवाएंगी।

- एस. राजलिंगम, डीएम
लोगों के घर नहीं मिलने पर लक्ष्य अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जगह लोगों के नहीं मिलने की वजह से लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने रुदवालिया में पहुंचकर टीकाकरण किया। रुदवालिया में एएनएम पुनीता राय और संगीता मिश्रा को 130 घरों तक पहुंचकर कोरोना की दूसरी डोज देने का लक्ष्य मिला था। लेकिन तीन बजे तक स्वास्थ्यकर्मी 75 घरों तक पहुंच सके थे। पुनीता राय तथा संगीता मिश्रा ने बताया कि दूसरी डोज से वंचित लोग कार्य के सिलसिले में खेत-खलिहान या शहर, बाजार चले जाने की सूचना मिल रही है। इस कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि शीघ्र ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed