फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Donor team will provide blood to the needy

Kushinagar News: जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराएगी डोनर टीम

Mon, 11 Mar 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Donor team will provide blood to the needy
पडरौना। जरूरतमंद लोगों को कुशीनगर ब्लड डोनर टीम ने निशुल्क रक्त मुहैया कराने की पहल की है। इसके लिए संगठन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जहां जरूरतमंद को संदेश भेजना होगा। इसके बाद डोनर स्वयं संबंधित मरीज से संपर्क कर ब्लड मुहैया कराएंगे। संगठन की तरफ से अब तक 100 लोगों को ब्लड मुहैया कराया जा चुका है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रेहान खान ने बताया कि सोशल मीडिया के द्वारा ब्लड डोनेशन सर्विस शुरू की गई है। बड़ी संख्या में जुड़कर लोग इस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लड नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रक्त की कमी से कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी हैं। इसको देखते हुए शुरू में दोस्तों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। कई लोगों का सहयोग होता देख धीरे धीरे अन्य युवा जुड़ते गए। इस समय 170 युवाओं की टीम तैयार हो चुकी है। संगठन के रोहित मद्धेशिया ने बताया कि संगठन से जुड़े 170 लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। संगठन से जुड़े लोगों को रक्त की मांग करने वालों की जानकारी होते ही स्वयं उनसे संपर्क कर उन्हें ब्लड उपलब्ध कराते हैं। आने वाले दिनों में इस संगठन का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed