{"_id":"69e5300a582f5785380961d2","slug":"domestic-gas-shortage-persists-for-seven-weeks-consumers-anger-erupts-in-khirkiya-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158348-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात सप्ताह से घरेलू गैस की किल्लत जारी, खिरकिया में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात सप्ताह से घरेलू गैस की किल्लत जारी, खिरकिया में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
सड़क जाम करते लोग।
पडरौना। घरेलू रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का धैर्य अब खत्म होता जा रहा है। बीते करीब सात सप्ताह से गैस सिलिंडर के लिए मची मारामारी ने उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। रविवार को शहर के सटे खिरकिया बाजार में स्थिति तब बेकाबू हो गई जब गुस्साए उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों से बात की और उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद ही उपभोक्ताओं ने जाम खोला, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर रहे थे। उनका कहना था कि मोबाइल फोन पर गैस बुकिंग तो आसानी से स्वीकार कर ली जाती है और विभाग की ओर से डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) भी जारी कर दिया जाता है, लेकिन लगातार चार दिन से गैस एजेंसी पर पहुंचने के बाद गाड़ी नहीं पहुंचने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक और विभाग केवल कागजी खानापूर्ति में लगे हैं, जबकि हकीकत में उपभोक्ता गोदाम व एजेंसी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा हेतिमपुर क्षेत्र में लोग रात के अंधेरे में ही अपनी बारी के इंतजार में सिलिंडर की लंबी कतारें लगा रहे हैं, ताकि सुबह उन्हें चूल्हा जलाने के लिए गैस सिलिंडर मिल सके।
विज्ञापन
लेकिन हालात इसके विपरीत है। उपभोक्ताओं के आरोप है कि यहां गैस एजेंसी संचालक मनमर्जी तरीके से अपने चहेते लोगों को नियमों की अनदेखी कर गैस सिलिंडर दे रहा है। सिलिंडर कतार में लगाए जाने का मामला तो सिर्फ दिखावा है। रविवार को दोपहर बाद गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस सिलिंडर को लेकर बीते एक व दो सप्ताह से आ रहे हैं लेकिन मिल नहीं रहा है।