फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dol mela from today

Kushinagar News: अखाड़ों के खिलाड़ी आज रात से करेंगे खेल कौशल का प्रदर्शन

Sun, 03 Sep 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
dol mela from today
पांच सितंबर को किया जाएगा डोल मेले का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सोमवार की रात 11 बजे तमकुहीरोड महावीरी अखाड़ा डोल मेले को लेकर सभी आठ अखाड़ों के खिलाडृी अपनी-अपनी जगह से खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सभी अखाड़े अपने निर्धारित मार्ग व क्रमानुसार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूरी रात भ्रमण कर अपने स्थानों पर लौट आएंगे। पुनः सभी अखाड़े मंगलवार को दिन में दो बजे से निकाले जाएंगे। अखाड़ा संचालकों के अनुसार चार सितंबर को रात में और पांच सितंबर को दिन में मनाए जाने वाले डोल मेला की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तमकुहीरोड में अंग्रेजी हुकूमत के समय से दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा डोल मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। यह प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी व षष्टी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह डोल मेला चार सितंबर को रात में और पांच सितंबर को दिन में मनाया जाना है। इसके लिए सभी अखाड़ों में शस्त्र पूजन के साथ ही तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इसमें भगवान महावीर की विभिन्न मुद्राओं वाली झांकियां निकाली जाती हैं। और दूरदराज से आई सांस्कृतिक मंडलियों व आर्केस्ट्रा ग्रुपों की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उसे देखने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिमी बिहार के कई कई जिलों से लोग आते हैं। डोल मेला में स्थानीय व बाहरी खिलाड़ी हैरतअंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आठ अखाड़ाें के जुलूस सोमवार को रात में ग्यारह बजे अपने-अपने स्थानों से एक साथ निकाले जाएंगे और पूरी रात अपने निर्धारित मार्गों व क्रमानुसार कस्बे का भ्रमण कर सुबह अपने स्थानों पर पहुंच जाएंगे। पुनः यह सभी अखाड़े मंगलवार को दिन में दो बजे एक साथ निकाले जाएंगे तथा देर शाम दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा डोल मेला का समापन हो जाएगा।
अखाड़ा संचालक सोनू जायसवाल, राजकुमार वर्मा, अशोक गुप्ता, आलोक जायसवाल, अजय वर्मा, कृष्णा जायसवाल, लक्ष्मण सिंह का कहना है कि डोल मेले को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सेवरही थाने के एसएचओ हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि तमकुहीरोड का डोल मेला देखने के लिए यूपी व बिहार के लोग सैकड़ों की संख्या में आते हैं। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



ये हैं तमकुहीरोड के अखाड़े
श्री बड़ा महावीरी अखाड़ा-एक, स्थान रामजानकी मंदिर गांधीनगर, स्वर्णकार संघ महावीरी अखाड़ा-दो, स्थान स्वर्णकार धर्मशाला सब्जी मंडी, छत्रपति शिवाजी महावीरी अखाड़ा-तीन, स्थान तिलकधारी साह का घोठा किदवई नगर, महाराणा प्रताप महावीरी अखाड़ा-चार, स्थान बड़ी मस्जिद पुरानी बाजार, श्री बीर बंदा बैरागी महावीरी अखाड़ा-पांच, स्थान पुराना कुआं राजेंद्रनगर, श्री भीमसेन महावीरी अखाड़ा-छह, स्थान दुर्गा मंदिर जवाहरनगर, श्री आजाद महावीरी अखाड़ा-सात, स्थान ब्रह्मस्थान स्वर्ण नगर और वीर भगत सिंह महावीरी अखाड़ा-आठ, स्थान बेलवा माता मंदिर आजाद नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed