फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctor absent in Chittauni PHC, uproar

Kushinagar News: छितौनी पीएचसी में डॉक्टर नदारद, हंगामा

Fri, 25 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Doctor absent in Chittauni PHC, uproar
पीएचसी में डॉक्टर का इंतजार करते मरीज। संवाद 
छितौनी। नगर पंचायत छितौनी के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों के नहीं आने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को डॉक्टर के अनुपस्थित रहने से नाराज मरीजों ने अस्पताल पर हंगामा किया। इसके बाद फाॅर्मासिस्ट ने पहुंचकर मरीजों को को देखा। अस्पताल में आरटीआई से मांगी गई सूचना में डॉक्टर की तैनाती होने की पुष्टि हुई है, लेकिन नवंबर 2024 से कोई डॉक्टर नियमित रूप से इलाज के लिए अस्पताल पर नहीं आया। जनप्रतिनिधियों के सवाल उठाने पर जिम्मेदार अधिकारी डॉक्टर की नियुक्ति न होने का बहाना बनाकर बात टाल देते हैं। बृहस्पतिवार को इलाज के लिए पहुंचे रामभरोसा, बैतुल्लाह, रूबी खातून, सबनम,वनस्पती देवी, मोमिन आदि ने बताया कि वे सुबह से अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोई डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं था। मरीजों ने कहा यहां आए दिन यही स्थिति रहती है। इलाज के अभाव में हमें वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

एसडीएम से शिकायत के डेढ़ घंटे बाद फॉर्मासिस्ट पहुंचे और इलाज शुरू किया। न्यू पीएचसी में तैनात डॉ. पिंकी गिरी ने नवंबर 2024 में इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से अस्पताल डॉक्टर विहीन है। मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और वार्ड ब्वॉय जैसे कर्मचारी कर रहे हैं। 21 मार्च 2025 को डॉ. अनीत कुमार की तैनाती हुई, लेकिन वे अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे। अस्पताल के कर्मचारियों को भी इस तैनाती की जानकारी नहीं है। एसडीएम खड्डा मोहम्मद जफर ने बताया कि डाक्टर के न पहुंचने की जानकारी मिली है सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी नियमित डाक्टर उपस्थित के लिए बोला हूं। आरटीआई से हुआ खुलासा : आरटीआई कार्यकर्ता शैलेश यदुवंशी ने अस्पताल में कर्मचारियों की नियुक्ति और अन्य 13 बिंदुओं पर सूचना मांगी। प्रथम अपील के बाद 22 अप्रैल 2025 को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता ने जवाब में बताया कि अस्पताल में डॉ. अनीत कुमार समेत 7 कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन बृहस्पतिवार को कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed