फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm taken meeting

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर करें कार्रवाई: डीएम

Wed, 21 Jun 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
dm taken meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की देर रात डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओं की बैठक हुई। इसमें कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए।
उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार को डीएम ने मिनी स्टेडियम, साइंस लैब व वृहद पुस्तकालय के निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को डीएम ने विभिन्न साइट पर जांच कर कमी मिलने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने कहा कि यदि विद्युत एजेंसी समय से कार्य नहीं कर रही हो तो, उनको नोटिस दें। सभी अधिशासी अभियंता विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से करें। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को चीनी मिलों की ड्रेन की सफाई बाढ़ खंड से समन्वय स्थापित कर कराने, जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध बच्चों के खिलौने, वजन मशीन व अन्य उपकरणों की गुणवत्ता की जांच करने जिला पूर्ति अधिकारी को जिले में रिक्त दुकानों की स्थिति व विभिन्न राशन दुकानों का निरीक्षण रिपोर्ट करने क निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जब भी जिला स्तरीय अधिकारी स्थलीय जांच में जाए तो, गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य ससमय पूरा कराने और अनियमितता के संबंध में पूरी जानकारी जुटाएं, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, पीडी जगदीश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed