फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM suspended SDM's peon

Kushinagar News: एसडीएम के पेशकार को डीएम ने किया निलंबित

Sun, 20 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM suspended SDM's peon
तमकुहीराज। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन करने वाले एसडीएम कोर्ट में तैनात पेशकार को डीएम ने निलंबित कर दिया। एसडीएम की आख्या रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई है। पेशकार को कलक्ट्रेट में संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम पडरौना मामले की जांच करेंगे और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। एसडीएम तमकुहीराज के कार्यालय में तैनात पेशकार शिव कुमार यादव को विभागीय एवं न्यायिक कार्यों में रुचि नहीं लेने एवं सरकारी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन करने के मामले में डीएम विशाल भारद्वाज ने निलंबित कर जिला कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर के संस्तुति के आधार पर पेशकार के खिलाफ हुई कार्रवाई से तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। निलंबन की कार्रवाई झेल रहे पेशकार शिव कुमार के खिलाफ लगे आरोपों की जांच एसडीएम पडरौना शुरू कर दिए हैं। डीए को बिना जानकारी दिए पेशकार कलक्ट्रेट से बाहर कही नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed