फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm stop in office

दिव्यांगों को देखकर कार से उतरे जिलाधिकारी

Thu, 14 Jul 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
dm stop in office
जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने गेट पर सुनी फरियाद।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
दिव्यांगों को देखकर कार से उतरे जिलाधिकारी
विज्ञापन

- कार्यालय के पास गेट पर मौजूद फरियादियों की सुनी बात
- कलेक्ट्रेट परिसर में रैंप बनाने का दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार की सुबह कार्यालय जा रहे जिलाधिकारी गेट पर दिव्यांग फरियादियों को देखकर कार से उतर गए। उन्होंने उनकी फरियाद सुनीं और तत्काल कार्रवाई का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में रैंप बनवाने और व्हील चेयर की व्यवस्था करने को कहा।
जानकारी के अनुसार सुबह जिलाधिकारी एस. राजलिंगम अपने कार्यालय जा रहे थे। परिसर के मेन गेट पर पहुंचे तो वहां पहले से फरियादियों की भीड़ लगी थी। तभी उनकी नजर वहां बैठे दिव्यांग फरियादी विकास खंड दुदही के बांसगांव की रहने वाली सफीकुनिशा और नेंबूलाल पर पड़ी।
विज्ञापन

उनको देखकर जिलाधिकारी कार रूकवाकर उतर गए। दोनों फरियादियों से बात की। उन्होंने बताया कि पट्टे की भूमि, आवास, ट्राई साइकिल, राशन कार्ड और शौचालय की सुविधा नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब किया। डीसी मनरेगा राकेश कुमार को दोनों फरियादियों को आवास दिलाने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दिव्यांग जन अधिकारी अनुरिता को ट्राई साइकिल और राशन कार्ड के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को अविलंब कार्रवाई करने को कहा।
इसके अलावा उन्होंने परिसर में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था करने और रैंप बनवाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed