फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM sir! I am alive, the secretary killed me on paper two years ago

Kushinagar News: डीएम साहब! मैं जिंदा हूं, सचिव ने दो वर्ष पहले कागजों में मार डाला

Wed, 29 Nov 2023 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
DM sir! I am alive, the secretary killed me on paper two years ago
- डीएम ने बीडीओ को सौंपी जांच, सचिव पर केस दर्ज कराने का आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/दुदही। डीएम साहब... अभी मैं जिंदा हूं...। सचिव ने दो साल पहले कागजों में मुझे मार डाला। यह बात मंगलवार को गौरीश्रीराम गांव की 75 वर्षीय कमलावती ने डीएम के जनता दर्शन में कही। बुजुर्ग की फरियाद सुनते ही डीएम ने दुदही बीडीओ को जांच कर परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने का निर्देश दिया। वहीं सचिव पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया।

गौरीश्रीराम निवासी इंद्रजीत बरनवाल प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक थे। वह 2006 में सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सात मई 2021 को मौत हो गई। इंद्रजीत की पत्नी कमलावती देवी अभी जीवित हैं। उन्हें पेंशन मिलता है। उन्होंने इसी महीने परिवार रजिस्टर की नकल हासिल की। इसमें सचिव ने उनकी मृत्यु पांच जुलाई 2021 दर्ज़ किया था। मंगलवार को उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनते ही डीएम ने दुदही बीडीओ रामराज कुशवाहा को कॉल् कर परिवार रजिस्टर में सुधारने और मृत दर्ज़ करने वाले सचिव के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया। इस संबंंध में बीडीओ कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बुधवार को परिवार रजिस्टर तलब किया हूं। जांच कर सुधार कराऊंगा। दोषी के विरूद्ध कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed