{"_id":"67b77a953712da845104f057","slug":"dm-inspected-mnrega-works-took-information-from-workers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132500-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, मजदूरों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, मजदूरों से ली जानकारी
Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हो रही मिट्टी भराई का बृहस्पतिवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने मजदूरों से कार्यों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सिरसिया दीक्षित गांव के पास ड्रेन को भरे जाने का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीएम सुबह साढ़े 12 बजे दादोंपुर गांव में पहुंचे। इस गांव में मनरेगा से चकरोड पर मिट्टी भराई का कार्य हो रहा था। डीएम ने मजदूरों से कार्यों व मजदूरी मिलने के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में कार्य ठीक मिला। इसके बाद डीएम रायगंज गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास मिट्टी भराई कार्य का निरीक्षण किया। फिर प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे और बच्चों से ड्रेस, मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी ली। डीएम यहां से सिरसिया दीक्षित गांव के पास जेल निर्माण कर रहे ठेकेदार की तरफ से सरकारी ड्रेन को भरे जाने का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों से बात कर समस्या को जाना और समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बीडीओ सुशील कुमार सिंह, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन गुप्त, सचिव दिलीप, ग्राम प्रधान आद्या राय मौजूद रहे।