फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM inspected EVM-VVPAT warehouse

Kushinagar News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 28 Nov 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM inspected EVM-VVPAT warehouse
पडरौना। निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन का डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकरण सुव्यवस्थित रखने और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विशाल भारद्वाज ने वेयरहाउस के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपाय आदि की जांच की। डीएम ने निरीक्षण दौरान अनुपयोगी वस्तुओं की नीलाम करने और नगर पालिका से साफ-सफाई कराने सहित उपयोगी उपकरणों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से बाहर की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed