{"_id":"57c31c0d4f1c1b5f6fd4f47b","slug":"dm-inspected-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखा सीएचसी में मरम्मत कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखा सीएचसी में मरम्मत कार्य
kushinagar
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
जायजा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। सीएचसी कसया में हो रहे मरम्मत कार्य का डीएम शम्भु कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्य कराने वाले ठेकेदार को ईमानदारीपूर्वक गुणवत्तायुक्त और मानक के अनुसार काम कराने का निर्देश दिया।
रविवार को दोपहर करीब एक बजे डीएम पहुंचे। इसके पूर्व सीएमओ डॉ.अखिलेश कुमार वहां मौजूद थे। सीएचसी में सबसे पहले डीएम ने अस्पताल में चल रही मरम्मत का निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत करा रहे ठेकेदार को ठीक तरह से काम कराने की हिदायत भी दी। मरम्मत कार्य के निरीक्षण के बाद अस्पताल परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि, इस दौरान परिसर में कहीं गंदगी नहीं मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब हुसैन की ओर से अस्पताल में कराई गई साफ-सफाई की व्यवस्था को देखकर डीएम संतुष्ट नजर आए। वहीं, अस्पताल की तरफ से मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में भी प्रभारी चिकित्साधिकारी से जानकारी ली। इस दौरान डॉ. अरुण कुमार पांडेय, डॉ. मुकेश यादव, चीफ फार्मासिस्ट जाकिर हुसैन, आईओ विमलेश दुबे, एआरओ डीएन त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।