फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM held a review meeting regarding construction of cremation grounds being built in Kushinagar district

UP: अंत्येष्टि स्थल पर छाया, पानी व शेड बुनियादी जरूरतें; प्राथमिकता से कराएं निर्माण- DM कुशीनगर की नसीहत

Sat, 07 Jun 2025 12:51 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 12:51 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल पर छाया, शेड, पानी आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसके लिए मिले बजट का उपयोग कर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूरा कराएं। बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि जिले में 3172 व्यक्तिगत शौचालय पेंडिंग है। इस पर डीएम ने जिले के सभी बीडीओ को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM held a review meeting regarding construction of cremation grounds being built in Kushinagar district
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति, दिव्यांगता समिति और उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर ग्राम स्तर के कर्मचारियों का भुगतान नहीं करने वाले ग्राम सचिव का वेतन बाधित करने समेत अन्य निर्देश दिए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल पर छाया, शेड, पानी आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है।

विज्ञापन

इसके लिए मिले बजट का उपयोग कर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूरा कराएं। बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि जिले में 3172 व्यक्तिगत शौचालय पेंडिंग है। इस पर डीएम ने जिले के सभी बीडीओ को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने मैपिंग कार्य में जल निकासी को भी प्रदर्शित करने,15 वें वित्त आयोग की तरफ से मिले धन को 10 लाख से अधिक धनराशि को शीघ्र व्यय किए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने बहुउद्देशीय ग्राम पंचायत भवन निर्माण, ग्राम प्रधानों के विरुद्ध हुई कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट अभी तक प्रस्तुत नहीं करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने वाले जांच अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया में सजगता बरतने की जरूरत है। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसटीओ एसके सिंह, जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed