फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM has stopped the payments of SDM, Tehsildar and EO

 एसडीएम, तहसीलदार व ईओ का वेतन रोका

Sat, 17 Feb 2018 12:00 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 17 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM has stopped the payments of SDM, Tehsildar and EO
बैठक। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक किया। राजस्व वसूली में शिथिलता पाए जाने पर डीएम ने खड्डा के एसडीएम का वेतन रोकने तथा विधिक देयक वसूली में कमी पाए जाने पर कसया के तहसीलदार का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि राजस्व वसूली से संबंधित सभी अधिकारी इस कार्य में तेजी लाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। व्यापार कर वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने तहसीलदार कसया को फरवरी माह के अंत तक कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसील दिवस में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, एंटी भू माफिया अभियान के तहत खाली कराई गई सरकारी जमीन की पैमाइश कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों व मुकदमों को वरीयता के आधारित पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। आवास निर्माण से संबंधित कार्यों में तेजी लाने की बात कही। इसी तरह ईओ खड्डा के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


इस बैठक में डीएम ने परिवहन, मंडी, विद्युत कनेक्शन सहित सभी विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। ईओ पडरौना डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि नगर में लगी सोडियम लाइट को उतरवाकर एलईडी लाइट लगाई जा रही है, जिस पर डीएम ने सभी एसडीएम को भी सोडियम लाइट की जगह एलईडी लाइट लगवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार, एपीओ, ईओ, जिला पूर्ति अधिकारी और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed