{"_id":"66c526cf6bb7c594670589a5","slug":"dm-gave-adverse-entry-to-junior-engineer-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121874-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवर अभियंता को डीएम ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवर अभियंता को डीएम ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Wed, 21 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आईजीआरएस के माध्यम से मिली शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं करने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सेवरही के अवर अभियंता विद्युत के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि शर्मानंद गोंड ने विद्युत संविदाकर्मी बलराम कुशवाहा के विरूद्ध शिकायत की कि बिजली कनेक्शन जोड़ने के नाम पर धनउगाही करने के साथ-साथ बिजली फाल्ट होने पर समय से सही नहीं किया जाता है। जांच के दौरान सेवरही अवर अभियंता (विद्युत) महेंद्र कुमार अवर अभियन्ता, (विद्युत) ने लाइनमैन बलिराम कुशवाहा द्वारा पैसा लेने की जानकारी संज्ञान में नहीं है रिपोर्ट लगा दी। इस पर शिकायकर्ता ने प्रकरण का निस्तारण शासनादेश के विपरीत बताया। इस प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करके अंतरिम आख्या अपलोड कर दी गई। डीएम ने बताया कि इस मामले में महेंद्र कुमार ने प्रकरण के निस्तारण में रुचि नहीं ली। ऐसा न करके वे पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती है। इसको गंभीरता से लेते हुए उनसे विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि मांगी गई है।