फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm cdo inspected

Kushinagar News: गांवों में पहुंचे डीएम, सीडीओ समस्याएं सुनकर हुए अवाक

Sat, 24 Jun 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
dm cdo inspected
धुरिया भाठ गांव में पांच वर्ष पूर्व बनी पानी टंकी नहीं हुई चालू-
विज्ञापन

कई परियोजनाओं का अधूरा कार्य देख हुए नाराज,जांच रिपोर्ट तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कसया तहसील के कई गांवों में विकास कार्यों का हाल जानने शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन और सीडीओ गुंजन द्विवेदी पहुंचीं। गांव वालों ने जब समस्याओं की झड़ी लगाई तो दोनों अफसर अवाक हो गए। संबंधित विभाग के मातहतों को फटकार लगाते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
कसया नगर के वार्ड नंबर 17 में हो रहे नाला निर्माण की गुणवत्ता देखने के बाद इसी बरसात से पूर्व पूरा करने के निर्देश डीएम ने दिए। कुड़वा दिलीप नगर (अलावल पट्टी) मिनी स्टेडियम अफसर पहुंचे। अच्छे प्रजाति के पौधे लगाने, लाइटिंग कराकर लोकार्पण के निर्देश प्रधान को दिए। गांव में बने अमृत सरोवर के चारों तरफ पौधे लगाने और बोटिंग शुरू कराने के निर्देश दिए। पड़ोसी गांव की खाली जमीन पर क्लब का निर्माण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कुड़वा दिलीप नगर के सिसई टोला प्राथमिक विद्यालय में तीन लाख की लागत से 20 सीटर्स निर्मित पुस्तकालय का फीता काट कर डीएम ने शुभारंभ किया। लाइब्रेरी में पुस्तकें बढ़ाने और हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्रों को मंगाने के लिए कहा। पर्यटन स्थल कुलकुला मंदिर (सिसई पूरब टोला) के बगल से गुजरने वाली गंडक नदी का निरीक्षण कर हाट, मंदिर परिसर में सोलर लाइट, मिट्टी कार्य, नदी की सफाई का निर्देश प्रधान को सीडीओ ने दिए। धुरिया भाठ के सोनरा पुल के पास हिरण्यवती नदी की सफाई मशीन से कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के सामने जब गांव वालेे बोले कि वर्ष 2017 में बनी पानी की टंकी से अभी तक सप्लाई नहीं हुई है। यह सुनकर डीएम जल निगम के अफसरों को फोन कर खरी-खोटी सुनाई। बटेसरा मोड़ पर हो रहे एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्यों को भी देखा। कुशीनगर के विपश्यना उपवन रेनोवेशन के निर्माणाधीन कार्य की जानकारी ली तो कई काम अधूरे मिले। नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने पर्यटन अधिकारी से जांच रिपोर्ट अभिलेखों के साथ मांगा।

इस दौरान कसया एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed