{"_id":"64e4fe6ea3230c52f1014ce9","slug":"dm-annoyed-wto-see-poor-electricity-in-phc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3460-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अस्पताल में खराब बिजली व्यवस्था पर डीएम ने लगाई एमओआईसी व डॉक्टर को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अस्पताल में खराब बिजली व्यवस्था पर डीएम ने लगाई एमओआईसी व डॉक्टर को फटकार
Tue, 22 Aug 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो है।
डीएम ने न्यूपीएचसी कुड़वा उर्फ दिलीप नगर और जौरा बाजार का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/जौरा बाजार। डीएम ने मंगलवार को न्यू पीएचसी कुडवा उर्फ दिलीप नगर और जौरा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दिलीपनगर अस्पताल में बिजली की खराब व्यवस्था देख डीएम ने एमओआईसी और वहां तैनात डॉक्टरों को फटकरा लगाते हुए सभी व्यवस्थाएं सही कराने के निर्देश दिए।
डीएम रमेश रंजन सबसे पहले न्यू पीएचसी कुडवा उर्फ दिलीपनगर पहुंचे। उन्होंने एमओआईसी से दवाओं की उपलब्धता, उपचार की व्यवस्था, डेंगू, मलेरिया, विडाल टेस्ट शुगर, रक्तचाप जांच के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पानी, शौचालय और इन्वर्टर की हालत खराब मिली।
इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एमओआईसी और अन्य चिकित्सकों को फटकार लगाते हुए सभी सुविधाएं दुरुस्त कराने और औषधि प्राप्ति पंजिका, स्टॉक, एक्सपायरी पंजिका में विवरण रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह जौरा बाजार स्थित न्यूपीएचसी पहुंचे, जहां औषधि संग्रहण की खराब व्यवस्था पर चिकित्सक और एमओआईसी को फटकार लगाई। इस दौरान सीएमओ सुरेश पटरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।