फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DJ's noise took away my night's sleep

Kushinagar News: डीजे के शोर ने छीन ली रात की नींद

Thu, 21 Aug 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
DJ's noise took away my night's sleep
पडरौना डोल मेला में रात भर बजे डीजे। संवाद
- घर के पास से गुजरने पर दहलता है दिल, दरवाजा बंद करने के बाद भी कमरे तक पहुंच रही गूंज
विज्ञापन

-तेज आवाज बना रहा लोगों को बीमार, डोल मेले में तेज आवाज वाले डीजे बजाने की होड़

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित डोला मेला के दौरान एक बार फिर कानफोड़ू डीजे बजने लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी कस्बे और छोटे बड़े बाजारों में इन दिनों डोला मेला का आयोजन हो रहा है। जिले में अधिकांश डोला मेला रात में ही होता है। मेला रात नौ बजे के बाद शुरू होता है। ऐसे में डीजे के शोर से लोगों की नींद उड़ गई है। उनके सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है।
शोर से हृदय के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। डीजे की तेज आवाज के चलते घरों में भी कंपन होने लग रहा है। डीजे की तेज आवाज ही डोल मेले में निकलने वाले आखड़ों की पहचान बनी है। इस लिए अखाड़े में शामिल युवकों में डीजे तेज आवाज में बजाने की होड़ रहती है। 14 अगस्त से जिले में डोल मेले का दौर शुरू हो गया, यह अगस्त के अंतिम सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन

तमकुहीरोड से जिले में डोल मेले का आयोजन शुरू होता है। यह जिले के सभी छोटे-बड़े शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के चौक चौराहों पर आयोजित होता है। डोल मेला भ्रमण के दौरान तेज आवाज में साउंड बजाना प्रचलन में आ गया है। शहर में भ्रमण के दौरान वाहनों पर बड़े-बड़े डीजे बॉक्स रखकर तेज ध्वनि में बजाए जाते हैं। जिले में आयोजित होने वाला अधिकतर डोल मेले का शुभारंभ रात नौ बजे के बाद शुरू होता है। जो सुबह करीब आठ बजे तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूरी रात डीजे बजता है, जिसके शोर के चलते जिस रास्ते डोल गुजरता है वहां के लोग परेशान हो जाते हैं। हालत यह है कि शहर में रहने वाले लोग डीजे के शोर के चलते ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं, और बीमार हो रहे हैं।
शहर के अजय कुमार सिंह, सुनील मद्धेशिया, सुनील मोदनवाल, काशी मद्धेशिया आदि ने बताया कि उनके घर के रास्ते से ही डोल गुजरता है। इस दौरान पूरी रात तक डीजे का शोर होता है। इससे सोने में दिक्कत होती है, नींद पूरी नहीं होती है। जबकि गाइड लाइन के अनुसार डीजे 45 डिसेबल से तेज नहीं बजाया जा सकता है। मगर संचालक 200 डिसेबल तक बजा रहे हाेते हैं। इसके शोर से कान की समस्या उत्पन्न हो रही है। हालत है कि 10 अगस्त के पहले मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में प्रतिदिन 80 से 100 मरीज कान की समस्या को लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन करीब एक सप्ताह से कान के मरीजों की समस्या 150 से 200 तक हो गई। उन्हें सुनने में दिक्कत आ रही है और कान से पानी भी आ रहा है।


0000000

60 डेसिबल से अधिक आवाज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
मेडिकल कॉलेज की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता ने बताया कि सामान्यतः 60 डेसिबल तक की आवाज ठीक मानी जाती है। इससे ऊपर की आवाज परेशानी का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि 30-40 डेसिबल तक की आवाज फुसफुसाहट या शांत कमरे की आवाज के बराबर होती है। इसे सुरक्षित माना जाता है। 60 डेसिबल तक की आवाज सामान्य बातचीत के स्तर के बराबर होती है। इसे भी सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इससे ऊपर की आवाज स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। उन्होंने बताया कि 70 से 80 डेसिबल की आवाजें तेज होती हैं। ऐसी आवाज लगातार सुनने पर व्यक्ति की सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 90 डेसिबल से ऊपर की आवाज बहुत तेज होती हैं। ऐसी आवाज सुनने की क्षमता को तुरंत नुकसान पहुंचा सकती है।
डीजी की आवाज करीब 200 डेसिबल होती है। ऐसी आवाज केवल कान बल्कि हृदय रोगियों के लिए भी खतरनाक है।

00000000

डीजे की तेज आवाज हृदय रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है। तेज आवाज से हृदय गति बढ़ सकती है, जिससे तनाव, चिंता और डर बढ़ सकता है। इससे खून गाढ़ा हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

- डॉ. धनंजय मिश्रा, डीएम कार्डियोलॉजी

00000000

डीजे की तेज आवाज से बच्चों पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। तेज आवाज बच्चों में श्रवण शक्ति का नुकसान पहुंचा सकते हैं। नींद में खलल होने पर बच्चों के व्यवहार में भी बदलाव आता है। बच्चों का श्रवण तंत्र बहुत संवेदनशील होता है, तेज आवाज से उनके कानों को नुकसान हो सकता है, जिससे आगे चलकर सुनने में समस्याएं आ सकती हैं। इसके अलावा, तेज आवाज बच्चों में तनाव, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी का कारण बन सकती है।

- डॉ. अनवर, बाल रोग विशेषज्ञ।

00000000

पडरौना शहर में सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक डोल मेला का आयोजन हुआ था। इस दौरान आयोजक ट्रॉलियों पर दस-दस डीजे बजा रहे थे। मेन रोड से करीब 50 मीटर दूर घर होने के बाद भी डीजे की आवाज घर में गूंजने लगा। इसके चलते जागकर रात गुजारनी पड़ी।

- पिंटू सिंह, निवासी, मुन्ना कॉलोनी।

00000000

डोला मेला के दौरान बच्चों की जिद पर मेला घूमने गया था। जब भी कोई डीजे सामने से गुजर रहा था तब हृदय की धड़कन बढ़ जा रही थी। डीजे की तेज आवाज के चलते आधे घंटे बाद ही घर चला गया।

- राहुल चौबे, बावली चौक।

00000000

सुभाष चौक से करीब 20 मीटर दूरी पर घर है। रात दस बजे के बाद से ही डीजे का शोर शुरू हो गया। कभी-कभी तो ऐसा लग रहा था कि घर के पास डीजे बज रहा है। रात भर जाग कर सुबह हुआ है।


- अजीत सिंह, ओंकारवाटिका।

00000000

सुभाष चौक पर ही आभूषण की दुकान है। दोस्तों के साथ डोल मेला देखने के लिए दुकान पर ही रुक गया। रात नौ बजे से डीजे का शोर शुरू हो गया। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे डीजे की शोर तेज होते जा रहा था। किसी तरह रात 12 बजे तक मेला में था, जब तेज आवास सहन नही हुआ तो घर चला गया।

- लालजी प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed