Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diwali will be celebrated with great pomp and show today, Goddess Lakshmi will be worshipped.

Kushinagar News: धूम-धड़ाके के साथ आज मनेगी दिवाली, पूजी जाएंगी मां लक्ष्मी

Mon, 20 Oct 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated with great pomp and show today, Goddess Lakshmi will be worshipped.
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदतीं महिलाएं। संवाद   
पडरौना। दीपावली की खुशियां मनाने के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक उत्साहित हैं। इस बार जिले भर में करीब 15 टन से अधिक पटाखा बिकने की उम्मीद है। शहर और कस्बों में धनतेरस से ही आतिशबाजी शुरू हो गई है। करीब 10 करोड़ रुपये का पटाखा कारोबार होने की उम्मीद है। प्रशासन के मुताबिक पटाखा बेचने के लिए 12 स्थानों पर करीब 500 अस्थायी दुकानें पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को 15 क्विंटल पटाखा दुकान और पांच क्विंटल पटाखा गोदाम में रखने की अनुमति मिली है। लेकिन, सभी दुकानदारों ने अनुमति से ज्यादा स्टॉक जमा कर रखा हैं। जानकारों का कहना है कि इससे भी ज्यादा बारूद शहर के कई इलाकों में मौजूद अवैध दुकानों में है। इसके अलावा गोदाम भी हैं, जहां से पटाखे बेचे जाते हैं। इस तरह से बाजार में करीब 15 टन बारूद के पटाखे बिकने के लिए रखे गए हैं। इस दिपावली पर जिले में करीब 10 करोड़ रुपये का पटाखा कारोबार होने की उम्मीद है। यदि ये सभी पटाखे बिके तो दिवाली के जश्न में हवा में धुआं बनकर उड़ जाएंगे और शोर के साथ वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

पटाखों के धुएं सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। सामान्य आवृत्ति से अत्यधिक ध्वनि और भारी मात्रा में बारूद का धुआं हवा की शुद्धता खराब कर देगा। जानकारों ने बताया कि पटाखे में पोटैशियम क्लोरेट, गन पाउडर से तेज धमाका और रोशनी होती है। इस केमिकल से निकलने वाले धुएं से फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा रहता है। फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की हालत और भी गंभीर हो सकती है। कार्बन डाईऑक्साइड से दमा की बीमारी बढ़ सकती है। पटाखों में एल्युमिनियम सफेद रोशनी करता है, लेकिन यह डर्मेटाइटिस बीमारी का शिकार भी बना सकता है। बच्चों के दिमाग को प्रभावित कर अल्जाइमर की चपेट में ला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम पर पुलिस की पैनी नजर : रामकोला। नगर के खेतान चीनी मिल के पड़ाव में पटाखे की दुकान सज हुई है यहां सुरक्षा के इंतजाम को लेकर दुकानदारों ने आग बुझाने का समुचित व्यवस्था करने के साथ दुकान लगाई है। पुलिस स्थल की निगरानी भी कर रही है। ताकि कोई अनहोनी न हो सके। परिसर में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। रामकोला एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने खेतान चीनी मिल के पड़ाव में पटाखा की दुकान का निरीक्षण करते हुए परमिशन की जांच करते हुए मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जानकारी दुकानदारों से की। स्थल की निगरानी पुलिस की ओर से लगातार की जा रही है। वहां आने-जाने वाले लोगों को पटाखा खरीद कर घर पर छोड़ने के लिए सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed