फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Divisional Basic Sports Competition to be held in Kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर में होगी मंडलीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता

Wed, 06 May 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Divisional Basic Sports Competition to be held in Kushinagar
पडरौना। शैक्षिक सत्र 2026-27 में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता कुशीनगर में होगी। इसको सफल बनाने के लिए विभाग की तरफ से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुशीनगर में आगामी मंडलीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी चल रही है। यह प्रतियोगिता जिले के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बड़ा मंच है, जिसमें गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों के प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए विभाग की तरफ से स्थल का चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलती है, जिसमें कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स (दौड़), और अन्य खेल शामिल होते हैं। मंडलीय प्रतियोगिता के पहले विभाग की तरफ से खेलकूद प्रतियोगिता का शुरूआत न्याय पंचायत स्तर से किया जाएगा। इसमें विजेता टीम ब्लॉक स्तर और तहसील स्तर पर प्रतिभाग करेगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम और एकल खेल स्पर्धा में विजेता टीम को मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभा करने का मौका मिलेगा। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि इस वर्ष कुशीनगर में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही जिला खेल कमेटी की बैठक कर प्रतियोगिताओं के आयोजन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed