फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diversion on the farmer, crushers being cheated

 क्रशरों पर भी होती है घटतौली

Thu, 04 Jan 2018 11:50 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 04 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Diversion on the farmer, crushers being cheated
क्रसर पर रखा गन्ना। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले कुशीनगर जिले में पहली बार किसी चीनी मिल के एजीएम सहित तीन अधिकारियों पर फर्जीवाड़ा और आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस कार्रवाई के बाद यह बात साबित हो गई है कि किसान चीनी मिलों के हाथों सिर्फ घटतौली में ही नहीं, सप्लाई टिकटों में भी गड़बड़ी के कारण छले जा रहे हैं, क्योंकि सप्लाई टिकट बांटने में किसी तरह का गड़बड़झाला न हो, इसीलिए केन यूनियन की मुहर अनिवार्य रूप से उस पर लगाई जाती है, लेकिन इसका फर्जीवाड़ा भी होने लगा है।  रही बात गन्ना क्रशरों की, तो वहां गन्ना के तौल से लेकर गुड़ में मिलावट या अन्य किसी भी गड़बड़ी की जांच का अधिकार गन्ना विभाग को नहीं है। इसलिए क्रशरों के खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं होती।
विज्ञापन

 वैसे तो गन्ना किसानों को सप्लाई टिकट का आवंटन चीनी मिलों के जिम्मे है, लेकिन उन्हें गन्ना आवंटित करने तथा सप्लाई टिकटों पर मुहर केन यूनियन की होती है, ताकि चीनी मिलें सप्लाई टिकट या गन्ना तौल के नाम पर किसानों के साथ कोई धोखा न कर सकें। डीएम के निर्देश पर 23 दिसंबर को मिल के यार्ड में पर्चियों की जांच करने वाले कप्तानगंज के एसडीएम त्रिभुवन सिंह और डीसीओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया था कि सप्लाई टिकटों पर केन यूनियन की फर्जी मुहर लगाकर गन्ना खरीदने की शिकायत की पुष्टि हुई थी, जिसके आधार पर एक जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन

अभी तो यह एक चीनी मिल का मामला है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जनपद की अन्य चार चीनी मिलों की गहनता से जांच करा दी जाए तो चीनी मिलों में घटतौली के अलावा सप्लाई टिकट आवंटन में गड़बड़ी तथा इस तरह की और भी कमियां उजागर हो सकती हैं, जिसे किसान या आम लोग नहीं देख पाते अथवा आवाज नहीं उठा पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed