फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diversion failed, polling parties stuck in jam

Kushinagar News: डायवर्जन फेल, जाम में फंसीं पोलिंग पार्टियां

Sat, 01 Jun 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Diversion failed, polling parties stuck in jam
पडरौना। शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के बाद जिला मुख्यालय मार्ग पर जाम लग गई। इस मार्ग पर सोहरौना से बड़ी गंडक नहर तक वाहनों की लंबी लगी थी। इससे निकलने में पार्टियों को काफी समय लग गया। इस रास्ते आने वाले बाइक और अन्य लोग दूसरे रास्तों से जाते दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद जिला मुख्यालय स्थित रवानगी स्थल से पोलिंग पार्टियां एक-एक कर रवाना होना शुरू हुई। पडरौना, खड्डा और रामकोला विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर जाने वाली पोलिंग पार्टियां पडरौना शहर से होकर गुजरीं। इसके चलते दोपहर करीब एक बजे पडरौना-जिला मुख्यालय मार्ग पर बड़ी गंडक नहर से सोहरौना तक करीब दो किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पोलिंग पार्टियों से भरे वाहनों को जाम में फंसने से वाहनों में बैठे मतदान कार्मिकों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। इस मार्ग पर लगे जाम से बचाने के लिए कुछ बाइक सवार और अन्य वाहन चालक दूसरे रास्ते से जाते दिखे। हालांकि यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पसीना बहाते दिखे, लेकिन उसका असर होता नहीं दिखा। यातायात पुलिस के काफी प्रयास के बाद करीब एक घंटे बाद जाम से निजात मिली और पोलिंग पार्टियों से भरे वाहन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो सके। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी के चलते पडरौना-कसया मुख्य मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया था। अनभिज्ञता के चलते कुछ वाहन चालक इस रास्ते से आवागमन किए, जिसके चलते इस तरह की दिक्कत हुई। लेकिन यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने स्थिति संभाल लिया। जाम से निजात दिलाकर वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed