{"_id":"6939c676cfb9f861d504c8a8","slug":"district-judge-and-dm-inspected-deoria-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-150490-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देवरिया जेल का जिला जज और डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देवरिया जेल का जिला जज और डीएम ने किया निरीक्षण
Thu, 11 Dec 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण बुधवार को जिला जज कुशीनगर, डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने संयुक्त रूप से किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में बैरकों, मेस एवं संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। इस दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
जेल में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या असामाजिक तत्वों की मौजूदगी न हो, इसके लिए जेल अधीक्षक को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जेल कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता से करने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के समय जेल, पुलिस, प्रशासनिक एवं न्यायिक विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।