{"_id":"65c544ffdee760a93705daa4","slug":"district-divided-into-two-zones-for-review-officer-examination-9312-candidates-will-be-included-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112239-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए दो जोन में बंटा जिला, 9312 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए दो जोन में बंटा जिला, 9312 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Fri, 09 Feb 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आगामी 11 फरवरी को जिले में पहली बार समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में 20 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 9312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शुचिता पूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। इस परीक्षा को लेकर अन्य तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
जिले में पहली बार हो रही समीक्षा अधिकारी ओर सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की पल-पल की निगरानी के लिए जिले को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। पहले जोन की निगरानी सीडीओ और दूसरे जोन की निगरानी एडीएम करेंगे, जबकि जिले के सभी एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। दो पालियों में यह परीक्षा सम्पन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले से परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद हो जाएगा। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र अंकित सामग्री और दिए गए निर्देश के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पा सकेंगे।
0
इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र
पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज, महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया, और कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज में ब्लॉक ए और ब्लॉक बी समेत दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज, रविंद्रनगर स्थित गीता पब्लिक स्कूल, गोस्वामी इंटर कॉलेज पडरौना, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल कसया, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना, किसान इंटरमीडिट कॉलेज साखोपार, नवजीवन इंटरमीडिएट कॉलेज कसया, नवजीवन मिशन स्कूल कसया, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज, जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, शाकुंतल इंटर कॉलेज रविंद्रनगर, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा, श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज फाजिलनगर और श्री केदारनाथ ओझा इंटरमीडिएट कॉलेज झांगा समेत कुल 20 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
0
11 फरवरी को 20 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होगी। केंद्रों को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। परीक्षा को शासन से मिले निर्देश के मुताबिक संपन्न कराने की अन्य तैयारियां पूरी की जा रही हैं। -वैभव मिश्र, एडीएम, कुशीनगर।