फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District Badar's action under Goonda Act

Kushinagar News: गुंडा एक्ट में जिला बदर की कार्रवाई

Fri, 22 Mar 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
District Badar's action under Goonda Act
तरयासुजान। थाना क्षेत्र की पुलिस गुंडा एक्ट में जिलाबदर के आरोपी को नोटिस देकर जिलाबदर कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर छोटेलाल यादव पुत्र अवध बिहारी निवासी अहिरौलीदान गांव को नोटिस की एक प्रति पर तामिला कराते हुए जिला महाराजगंज के जिलाबदर किया गया। पुलिस ने आरोपी को महराजगंज सदर कोतवाली में हर माह 10 तारीख को हाजिरी दर्ज कराने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन

0
-अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी दबोचे
पडरौना। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बृहस्पतिवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोला पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी अर्जुन पुत्र राम भरोसा निवासी कुसुम्हा गांव, थाना जटहां बाजार पुलिस टीम आरोरी दीपराज पुत्र मंगरु निवासी खेसिया गांव टोला नोनिया पट्टी, थाना सेवरही पुलिस टीम ने आशानंद प्रसाद पुत्र नारायन प्रसाद निवासी बिहार जिला सिवान के थाना क्षेत्र मुफस्जि के जीआंय गांव को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

0
-दुष्कर्म के मामले में वांछित पकड़ा
पडरौना। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम ने अपहरण, रेप और पाॅक्सो एक्ट के मामले में एक वांछित आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनवर पुत्र बदरी थाना क्षेत्र रविंद्रनगर धूस के भिसवा सरकारी गांव का निवासी है। कोतवाली पडरौना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0
-दहेज उत्पीड़न के मामले में दो वांछित पकड़े पडरौना। थाना खड्डा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में दो वांछित आराेपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी छोटेलाल पुत्र चन्द्रिका थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव का निवासी है व इसी मामले में एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
0
-दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। थाना कसया पुलिस पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालु यादव उर्फ दिलीप यादव पुत्र परमहंस यादव थाना क्षेत्र के धुरिया गांव का निवासी है। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। संवाद

----
अवैध शराब के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। कुशीनगर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चौराखास पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। थाना बरवापट्टी पुलिस ने 26 पाउच अवैध देशी शराब के साथ आरोपी वीरेंद्र प्रसाद पुत्र बिरजा प्रसाद तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव निवासी को गिरफ्तार किया है। थाना खड्डा पुलिस अवैध शराब की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 पाउच देशी शराब बरामद किया है। आरोपी श्याम बदन पुत्र गनेश खड्डा थाना क्षेत्र के महादेव गांव, जबकि कैलाश उर्फ मिथिलेश कुमार पुत्र रामचन्द्र राम बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के थाना क्षेत्र नौरंगिया अंतर्गत मदनपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed