{"_id":"617c327e080fbc09cb1861de","slug":"distributed-smart-phone-in-50-aaganbari-workar-kushinagar-news-gkp414708971","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बांटे गए स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बांटे गए स्मार्ट फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बांटे गए स्मार्ट फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। क्षेत्र के अहिरौली राजा स्थित पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना की तरफ से स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इसमें 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया गया।
भाजपा नेता सुधीर राव ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार स्मार्ट फोन देकर हाईटेक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सीडीपीओ प्रत्यूष चंद्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एंड्रायड मोबाइल फोन से लैस होते ही 11 रजिस्टरों से छुटकारा मिल जाएगा, जिससे कार्य करने में सहूलियत मिलने के साथ समय की भी बचत होगी। वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अजय जायसवाल और संचालन सतेंद्र कुमार मिश्र ने किया।
इस दौरान सुपरवाइजर अन्नपूर्णा पांडेय, रामआश्रय, अजय शर्मा, रविंद्र यादव, जयगोपाल यादव, अंजना देवी, अनीता राय, प्रभावती देवी, सरोज, पूर्णिमा, किरण, ममता, शशिकला, मुन्नी देवी, अनीता, सुधिया, कलावती और मनीषा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध: बिंदु देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौंरगिया ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की तरफ से स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इसमें 242 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया गया।
ब्लॉक प्रमुख बिंदु देवी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने का प्रयास कर रही है। स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सहूलियत होगी। बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर को दर्ज किया जाएगा। मोबाइल में मौजूद पोषण ट्रैकर ऐप स्वयं ही लाल श्रेणी, पीली श्रेणी व हरी श्रेणी को दर्शाएगा।
इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ सीता देवी, विधायक प्रतिनिधि अंजनी शुक्ल, प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, यादवेंद्र उर्फ बैजू मिश्र, विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।