फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Distillery plant to be set up in Dhadha sugar mill

कुशीनगर: ढाढ़ा चीनी मिल में लगेगा डिस्टिलरी प्लांट, 35 एकड़ क्षेत्रफल में होगी स्थापना

Wed, 22 Sep 2021 02:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो मनोज तिवारी, कुशीनगर।
मनोज तिवारी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Sep 2021 02:51 PM IST
सार

चीनी मिल के अधिकारियों का कहना है कि इस प्लांट के निर्माण के लिए प्रबंधन की तरफ से धन अवमुक्त हो गया है। प्रशासन की तरफ से निर्माण की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Distillery plant to be set up in Dhadha sugar mill
कुशीनगर ढाढ़ा चीनी मिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के ढाढ़ा चीनी मिल में डिस्टिलरी प्लांट लगाया जाएगा। इस पर करीब 150 करोड़ रुपये लागत आएगी। 35 एकड़ क्षेत्रफल में प्लांट की स्थापना होगी। चीनी मिल के बगल में ही इसके लिए जमीन मिल गई है। इसके बन जाने से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन


हाटा तहसील क्षेत्र के ढाढ़ा में डिस्टिलरी प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 35 एकड़ में प्लांट का निर्माण होना है। इसके लिए मिल के बगल में ही जमीन की तलाश भी कर ली गई है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इस प्लांट के बनने से युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। चीनी मिल के अधिकारियों का कहना है कि इस प्लांट के निर्माण के लिए प्रबंधन की तरफ से धन अवमुक्त हो गया है। प्रशासन की तरफ से निर्माण की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्लांट की क्षमता 100 किलोलीटर प्रतिदिन है
न्यू इंडिया शुगर मिल के जीएम करन सिंह ने बताया कि मिल परिसर में ही डिस्टिलरी प्लांट के लिए  35 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इस प्लांट के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा। डिस्टिलरी प्लांट एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट की क्षमता 100 किलोलीटर प्रतिदिन है। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक डीडी सिंह ने बताया कि डिस्टिलरी प्लांट का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और औद्योगिक विकास मंत्री के विशेष प्रयास से प्लांट लगाने की स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed