{"_id":"6647cfe638f77c456f0ac3c4","slug":"dissatisfaction-with-controversial-posts-on-social-media-memorandum-submitted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116946-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से नाराजगी, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
Sat, 18 May 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी से नाराज लोगों ने शुक्रवार को पुलिस को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना था कि भाजपा आईटी सेल की फर्जी आईडी से की गई टिप्पणी से भावनाएं आहत हुई हैं।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, केडी सिंह कुशवाहा, मोतीलाल वर्मा, बीएन कुशवाहा, रामध्यान कुशवाहा, पन्नालाल कुशवाहा आदि के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि 13 मई को भाजपा आईटी सेल के फर्जी अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में पडरौना कोतवाली में पहले से ही केस दर्ज है। एक ही मामले में दो स्थान पर केस नहीं दर्ज किया जा सकता।