फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute over AP embankment persists; Flood Division awaits return to normalcy.

Kushinagar News: एपी बंधे पर नहीं थम रहा रार, बाढ़ खंड सामान्य माहौल का कर इंतजार

Mon, 05 Oct 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dispute over AP embankment persists; Flood Division awaits return to normalcy.
-धंसे हुए एपी बंधे को बचाने के लिए बोल्डर व मिट्टी नहीं डालने दे रहे ग्रामीण
विज्ञापन

-अहिरौली दान गांव में भरा पानी हुआ कम, डूबी सड़के दिखने लगी, खेत में है पानी
-चौथे दिन बिहार और कुशीनगर की पुलिस रही तैनात, बंधे से रिसाव के बाद बढ़ी थी बात
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव के दानचक टोला के पास धंसे एपी बांध पर दोनों प्रांत के लोगों के बीच शुरू हुई खींचतान चौथे दिन भी जारी रहा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एक तरफ कुशीनगर की पुलिस तो दूसरी तरफ गोपालगंज की पुलिस रविवार को भी तैनात रही। बंधे पर बोल्डर गिराने के लिए बाढ़ खंड विभाग माहौल के सामान्य होने का इंतजार कर रहा है। गांवों में लगा बाढ़ का पानी कम होने से प्रशासन को राहत मिली है।
जवहीदयाल-विरवट कोन्वलिया के बीच गौरहा गांव के पास बीते सोमवार की रात एपी बांध टूट गया और 20 से अधिक गांवों में पानी भर गया। अहिरौलीदान का 22 टोले में पानी भर गया और दानचक टोला के पास पानी के अधिक दबाव से एपी बांध धंस गया। बंधे से सटे बिहार प्रांत का गोपालगंज जिला शुरू हो जाता है, गोपालगंज के लोगों को चार दिन पूर्व सूचना मिली कि अहिरौलदानचक और मठिया श्रीराम गांव के लोग पानी निकलने के लिए एपी बंधे को काटने वाले हैं।
विज्ञापन

बिहार के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी की बोरियां गोपालगंज पुलिस के साथ लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर अहिरौलीदान और मठिया श्रीराम गांव के लोगों ने दौड़ा लिया और मिट्टी डालने का विरोध करने लगे। करीब एक घंटे तक इसको लेकर खींचतान होती रही। उसी रात से बंधे पर गोपालगंज जिले के तीन थाने की पुलिस तैनात कर दी गई जबकि दानचक पेड़ के नीचे कुशीनगर के तरयासुजान पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंसे हुए बंधे पर मिट्टी डालने का प्रयास बिहार प्रांत के लोगों ने किया लेकिन विरोध के चलते बंधे पर मिट्टी नहीं भर सके। बंधा काटने की सूचना पर बिहार पुलिस व गांव वाले दिन रात निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ खंड की ओर से धंसे हुए बंधे पर बोल्डर गिराने का प्रयास किया गया लेकिन गांव वाले नहीं गिराने दिए, विवाद के डर से कोई ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नहीं जाना चाहता है। रविवार को भी दोनों पक्ष के लोग व पुलिस बंधे पर जमी रही।

वर्जन
दोनों पक्ष के लोगों के बीच कई बार विवाद होते-होते बचा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस तैनात की गई है। पानी अब कम हो गया है अब किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed