{"_id":"68322502047447c7fb0e7964","slug":"dispute-over-a-requested-song-in-an-orchestra-young-man-stabbed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138028-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत के लिए विवाद, युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत के लिए विवाद, युवक को मारा चाकू
Sun, 25 May 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/दाहूगंज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। पड़ोसी गांव के युवक भी आर्केस्ट्रा देखने के लिए आए थे। इस दौरान फरमाइशी गीत को लेकर युवक स्टेज पर चढ़कर दबंगई दिखाने लगे। इसको लेकर बरातियों व युवकों से विवाद हो गया। बरातियों की तरफ से गांव के युवक पड़ोसी गांव के लोगों का विरोध करने लगे। इस दौरान एक ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कर किया है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी निवासी ओमप्रकाश पटेल के घर शुक्रवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। बरात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पड़ोसी गांव के युवक भी आर्केस्ट्रा देखने के लिए आए थे। इस दौरान पड़ोसी गांव के युवक फरमाइशी गीत बताने के लिए कलाकारों पर दबाव बनाने लगे। बरातियों ने विरोध किया तो मनबढ़ युवक उलझ गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान गांव के युवक बरातियों का बचाव करते हुए पड़ोसी गांव के युवकों का विरोध करने लगे। इस दौरान गांव के विशाल पटेल (20) को सेवरही थाना क्षेत्र के अराजी तलवंत राय गांव निवासी अमन खरवार ने पेट में चाकू घोंप दिया।
युवक जमीन पर अचेत होकर गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सेवरही सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर डॉक्टरों ने कर दिया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आर्केस्ट्रा बंद करा दिया और बरात में आए पड़ोसी गांव के युवक भाग गए। थानाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि चार युवकों पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।