फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute between two communities during Mahaviri Jhanda Yatra in Kushinagar 12 injured including police-journal

इंटरनेट बंद, फोर्स तैनात: महावीरी झंडा यात्रा के दौरान दो समुदायों में विवाद, वाहनों में लगाई आग; 12 लोग घायल

Tue, 22 Aug 2023 11:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 11:06 PM IST
सार

मंगलवार को सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाह फैलने लगी। इसमें हनुमानजी की मूर्ति तोड़े जाने की बात भी थी। पुलिस मामले को संभालने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच मस्जिद के पास राहगीरों को पीटे जाने की बात फैल गई और तनाव फिर भड़क गया। 

विज्ञापन
Dispute between two communities during Mahaviri Jhanda Yatra in Kushinagar 12 injured including police-journal
पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार प्रांत के बगहा थाना क्षेत्र में सोमवार को मस्जिद के पास से गुजर रही महावीरी झंडा यात्रा के विरोध के बाद शुरू हुआ दो समुदायों में बवाल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बवाल में पुलिस, पत्रकार सहित करीब 12 लोग घायल हुए हैं। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। कुशीनगर के रास्ते यूपी-बिहार को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिहार प्रांत के बगहां नगर के रतनमाला मोहल्ले में पूर्व की भांति महावीरी झंडा का यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। जैसे ही यात्रा एक मस्जिद के पास पहुंची, दूसरे समुदाय के लोग पहुंच गए और इसे गलत बताते हुए विरोध जताने लगे। दोनों तरफ से वाद विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों तरफ से पथराव और मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अराजक तत्वों ने कई वाहनों में तोड़ फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। बवाल रोकने के लिए डीएम पहुंच गए और बड़ी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें पुलिस व आम लोग भी शामिल हैं। सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात हालात पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाह फैलने लगी। इसमें हनुमानजी की मूर्ति तोड़े जाने की बात भी थी। पुलिस मामले को संभालने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच मस्जिद के पास राहगीरों को पीटे जाने की बात फैल गई और तनाव फिर भड़क गया। लोगों ने कुशीनगर के रास्ते यूपी बिहार को जोड़ने वाली एनएच-727 को जाम कर दिया। लगभग ढाई घंटे तक यातायात ठप रहा। 

उपद्रवियों ने एक पत्रकार के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। काफी मशक्कत के बाद सड़क खाली कराकर यातायात बहाल कराया गया। सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए 22 अगस्त की दोपहर से 24 अगस्त की दोपहर तक सोशल मीडिया पर रोक लगा दी है। पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। देर शाम तक हालात में कुछ सुधार दिखाई दे रहा था।

पश्चिमी चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित थी। उसे सबके सहयोग से विसर्जित करा दिया गया है। हालात काबू में है। कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed