फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute between EO and school operator, video goes viral

Kushinagar News: ईओ और स्कूल संचालक के बीच तकरार, वीडियो वायरल

Mon, 21 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dispute between EO and school operator, video goes viral
पडरौना। नगर पंचायत दुदही में सरकारी जमीन पर एक स्कूल संचालक द्वारा सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर ईओ मौके पर गए और मना किए तो स्कूल संचालक और ईओ के बीच तकरार हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। ईओ ने नोटिस जारी करने के बाद एसपी और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, तीन दिन बाद भी अभी इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दुदही नगर पंचायत की जमीन पर एक स्कूल संचालक नगर पंचायत की जमीन पर जबरन सड़क बना रहा था। इसकी सूचना पर ईओ कर्मचारियों के साथ पहुंचे और नगर पंचायत की जमीन बताकर मना कर दिया। इसके बाद स्कूल संचालक अपने कर्मचारी के साथ पहुंचे और जबरन सड़क बनाने की जिद करने लगे।
विज्ञापन

इस पर ईओ और स्कूल संचालक के बीच धक्का मुक्की और नोकझोंक भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। ईओ ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर सरकारी जमीन में सड़क बनाने से मना किया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 जुलाई को नगर पंचायत की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की सूचना पर बाबू राकेश श्रीवास्तव सफाई कर्मचारियों को लेकर स्थल पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने लगे। यह देखकर स्कूल से संबंधित लोग आकर विरोध जताने लगे और कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते धक्का मुक्की से मारपीट में बदल गया। इस घटना की जानकारी होने पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने पुलिस को तहरीर 18 जून को को दिए, लेकिन अभी कार्रवाई नहीं हुई। विशुनपुरा के थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed