फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   disha meeting

धरातल पर उतारें सरकारी योजनाएं, जनता की अदालत में जाना है : सांसद

Mon, 21 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
disha meeting
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जर्जर तार, पोल और कम क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर का सर्वे कराकर शीघ्र करें प्रभावी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कुशीनगर और देवरिया सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें सांसद ने कहा कि जनता की अदालत में जाना है। इसलिए अधिकारी सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बहानेबाजी न करें।
विज्ञापन

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई आदि योजनाओं की प्रगति और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभागाध्यक्षों से विभाग से जुड़ीं सरकारी योजनाओं में प्रगति की जानकारी लेकर लंबित कार्यों पर जवाब मांगा। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि मनरेगा से गांव में हो रहे सड़कों के निर्माण के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि सड़कों पर जलभराव से लोगों को निजात मिल सके।
जनप्रतिनिधियों ने ट्रांसफाॅर्मर के खराब होने, जर्जर पोल, तार की समस्या, विद्युत क्षमता वृद्धि करने, सीएचसी एवं पीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति, डॉक्टर की कमी समेत अन्य मुद्दे उठाए। इस संबंध में अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय पर निस्तारण करने और अभियान चलाकर जन प्रतिनिधियों की समस्या का निस्तारण करने के लिए डीएम रमेश रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि ब्लॉक वार एवं विधानसभा वार स्वयं सहायता समूह की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रवास के दौरान विधायक महिला स्वयं सहायता समूह कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड ने सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी दे रहे थे। इस पर सांसद विजय कुमार दुबे ने सड़कों पर उगीं झाड़ियों का जिक्र कर उसकी सफाई कराने के निर्देश दिए।
खड्डा विधायक ने अधिशासी अभियंता विद्युत खंड से शासन की तरफ से संचालित योजनाओं के निर्धारित समय के भीतर जर्जर तार बदलने की मांग की। इस पर डीएम ने संबंधित को बिजनेस प्लान में आए फंड के तहत जर्जर पुल तार, रिवैंप्ड योजना के तहत एलटी व एसटी लाइन के कार्यों कोकराने के निर्देश दिए।विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को स्थानांतरित कराने के भी डीएम ने निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 110 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क की गति धीमी होने पर सांसद विजय कुमार दुबे ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में जाना है। इसलिए निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उसे धरातल पर उतारें, ताकि जनता को जबाब दिया जा सके। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जनवरी 2024 तक निर्माणाधीन सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत तीसरी किस्त का भुगतान लाभार्थियों को नहीं मिलने की शिकायत और भौतिक सत्यापन में हुई गड़बड़ियों की शिकायत की। इस पर डीएम ने भौतिक सत्यापन करने में लापरवाही बरतने वालों पर एफआईआर दर्ज करने और आवास सर्वे कराकर डीपीआर भेजने के निर्देश दिए।
देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जांच को अधिकारी गंभीरता से लें। इसमें खानापूर्ति न हो। उन्होंने हर घर नल जल योजना के तहत प्रत्येक ग्राम सभा में ग्रामीणों तक इसका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने सड़कों को तोड़ने से पहले अनुमति लेने की बात कहते हुए पगरा बुजुर्ग, हांसखोर, पांडेय देवरिया गांव के कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए।
कुशीनगर सांसद ने शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति निर्बाध करने के लिए निर्देश दिए। दुदही के बांसगांव के क्लस्टर के रूप में चयनित एवं कार्य जैसे हल्दी प्रसंस्करण सेड, लाइब्रेरी, ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
कुशीनगर सांसद ने कहा कि अधिकारी शासन की नीति की औपचारिकता मत करें। उसकी प्रामाणिकता कैसे करें यह ध्यान रखें। योजनाओं को धरातल पर उतरना प्राथमिकता में है।

इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, चेयरमैन विनय जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी रितेश कुमार सिंह, जगदीश मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, राधेश्याम पांडेय, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed