{"_id":"6689d41359d9724f87068534","slug":"discussion-on-freeing-tibet-from-chinese-occupation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119439-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तिब्बत को चीन के आधिपत्य से मुक्त कराने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तिब्बत को चीन के आधिपत्य से मुक्त कराने पर चर्चा
Sun, 07 Jul 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। भारत तिब्बत समन्वय संघ की ओर से शनिवार को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का जन्मदिन मनाया गया। पदाधिकारियों ने दलाई लामा के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। तिब्बत को चीन के आधिपत्य से मुक्त कराने पर भी विचार व्यक्त किया गया।
भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में भंते महेंद्र ने विश्व शांति के लिए मंगल पाठ किया। उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ दलाई लामा के शांति, संस्कार व उदारवादी चरित्र को अपनाकर तिब्बत की आजादी के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह संघ उद्देश्य में सफल हो, यह हमारी कामना है। विश्वास व्यक्त करते हैं कि भारत व पूरा विश्व शीघ्र ही तिब्बत को आजाद कराकर तिब्बतियों के गुरु दलाई लामा को फिर तिब्बत का राष्ट्राध्यक्ष के पद पर आसीन कराएगा।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिला संयोजक विजय पांडेय ने कहा कि भारत तिब्बत संबंध में संघ की जनपदीय इकाई सर्वप्रथम दलाई लामा के स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना करती है। कैलाश मानसरोवर के मुक्ति अभियान में सतत प्रयासरत है। क्षेत्रीय संयोजक मनोज शर्मा सारस्वत ने कहा कि भगवान शिव की भूमि कैलाश मानसरोवर तक भारत प्रशांत मार्ग भारत तिब्बत सम्मेलन संघ के माध्यम से बनाएगी। ऐसा पूर्ण आशा और विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मूल विभाग शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि दलाई लामा अपने विचारों से पूरे विश्व को शांति का मार्ग प्रशस्त करें। इसके अलावा बीटीएसएस के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में सांस्कृतिक प्रभाग के क्षेत्रीय संयोजक दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु उपस्थित थे।