फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Discussion on BJP's policies at the party workers' conference.

Kushinagar News: कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की नीतियों पर चर्चा

Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Discussion on BJP's policies at the party workers' conference.
पडरौना शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते सांसद विजय कुमार दूबे
पडरौन। शहर के एक विद्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को भाजपा की तरफ से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी की नीतियों पर चर्चा कर पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीति और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सदैव से ही विचार आधारित पार्टी रही है। पार्टी अपने विचार और संस्कार से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महामानव थे, जिनमें राष्ट्र प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी थी। उनके विचारों पर आंच आते ही उन्होंने केंद्रीय सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्रालय के मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस सरकार के नीतियों का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है। देश में दो विधान, दो निशान दो प्रधान कतई स्वीकार नहीं होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्र भावना एवं ध्येय उद्देश्य को लेकर प्रत्येक क्षेत्र में काम कर रही है। जनसंघ आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश के 21 राज्यों में सरकार बनाकर जन सेवा के लिए समर्पित है। पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed