फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Discharge of Gandak river reduced, flood rescue work accelerated

Kushinagar News: गंडक नदी का डिस्चार्ज घटा, बाढ़ बचाव कार्य में आई तेजी

Mon, 21 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Discharge of Gandak river reduced, flood rescue work accelerated
नरवाजोत बांध के किनारे लगाए जा रहे पत्थर।  संवाद 
तमकुहीरोड। गंडक नदी का डिस्चार्ज रविवार को 40 हजार क्यूसेक से कम हो गया। जिससे एपी बांध और नरवाजोत बांध के अधिकतर जगहों पर पानी का दबाव कम होने लगा है। इससे जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है वहीं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। दूमरी ओर ग्रामीणों में डिस्चार्ज बढ़ने की आशंका बनी हुई है। उन लोगों का मानना है कि स्वीकृत परियोजनाओं का कार्य अभी भी बाकी है। ऐसे में डिस्चार्ज बढ़ा तो इसका खामियाजा बांध के किनारे बसे लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गंडक नदी का डिस्चार्ज रविवार को 40 हजार क्यूसेक से नीचे आ गया है। जिससे नरवाजोत, पिपराघाट, जवही दयाल, विरवट कोन्हवलिया, मुसहर टोला, बाकखाश, बाघाचौर, नोनिया पट्टी, कचहरी टोला सहित बांध के अधिकांश संवेदनशील जगहों पर पानी का दबाव कम होने लगा है। जिससे बांध बचाव में लगे जेई व अभियंताओं ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र के राजेंद्र सिंह, प्रभुनाथ यादव, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र चौधरी, सीताराम चौहान, अर्जुन मंडल आदि का कहना है कि बरसात का सीजन अभी सितंबर तक जारी रहेगा। वैसे भी मानसून के थम जाने से अभी भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इन लोगों का मानना है कि जैसे ही नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश होगी, वैसे ही वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ने का सिलसिला तेज होगा। ऐसे में जहां परियोजना का कार्य अधूरा है, वहां खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने संभावित खतरे को देखते हुए परियोजना के कार्यो को शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग की है। बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए तटबंधों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed