बीमारी की वजह बन रहा ठहरा हुआ गंदा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। शहर की पॉश कॉलोलियों में शुमार तिलक नगर के लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। शहर के गंदे जल की निकासी के लिए मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर बना साइफन जाम हो जाने से इस कॉलोनी में पानी भर गया है। इससे निकल रही दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से लोगों का अपने घरों में भी रहना मुश्किल हो गया है।
पडरौना शहर के सीवर और बड़े नालों का गंदा पानी बाहर निकालने के लिए मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर साइफन बना है, ताकि उससे होकर नाले के रास्ते गंदा पानी बाहर निकल जाए। नाला इसी कॉलोनी से होकर गया है। साइफन को जोड़ने वाली पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने तथा कूड़े-कचरे से साइफन जाम हो जाने की वजह से शहर के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप गंदा पानी इस कॉलोनी की खाली पड़ी जमीन में एकत्र हो रहा है। इस ठहरे हुए गंदे पानी से न केवल दुर्गंध उठ रही है, बल्कि इससेे मच्छर भी पनप रहे हैं। इस वजह से मुहल्ले के लोगों के लोग परेशान है।