{"_id":"6a21e9bc9121440f37031992","slug":"directives-issued-to-complete-dam-safety-works-before-the-monsoon-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161125-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानसून से पहले बांध सुरक्षा कार्य पूर्ण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानसून से पहले बांध सुरक्षा कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Fri, 05 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। मानसून को देखते हुए एपी बांध और नरवाजोत बांध पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का बृहस्पतिवार को विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण किया। शासन की ओर से स्वीकृत 32.71 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
रामगंगा, कानपुर से आए मुख्य अभियंता ललित कुमार सिंह और अधीक्षण अभियंता केपी पांडेय ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ नरवाजोत और एपी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के रुख और तटबंधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए बांध सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। मुख्य अभियंता ने कहा कि इस क्षेत्र के तटबंधों की स्थिति काफी हद तक वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी पर निर्भर करती है। ऐसे में अभियंताओं को हर समय चौकस और सतर्क रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांधों के किनारे बसे गांवों की बड़ी आबादी की सुरक्षा इन तटबंधों पर निर्भर है, इसलिए बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
तीन परियोजनाओं पर खर्च होंगे 32.71 करोड़ रुपये शासन ने एपी बांध और नरवाजोत बांध की सुरक्षा के लिए कुल 32 करोड़ 71 लाख 16 हजार रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें नरवाजोत बांध के लिए दो और एपी बांध के लिए एक परियोजना शामिल है। पहली परियोजना के तहत 11.32 करोड़ रुपये की लागत से नरवाजोत बांध पर स्पर के नोज भाग, ट्रांजिट एप्रन, रिवेटमेंट पुनर्स्थापना और परक्यूपाइन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। दूसरी परियोजना में 11.66 करोड़ रुपये की लागत से बांध के विभिन्न हिस्सों में रिवेटमेंट पुनर्स्थापना और तीन पंक्तियों में परक्यूपाइन निर्माण किया जा रहा है। वहीं तीसरी परियोजना के तहत 9.72 करोड़ रुपये की लागत से एपी बांध के जवही दयाल क्षेत्र में रिवेटमेंट पुनर्स्थापना और परक्यूपाइन निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-
15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य
निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ टीम ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए सभी परियोजनाओं को 15 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी सुरक्षात्मक कार्य पूरे कर लिए जाने चाहिए, ताकि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह, एसडीओ दीपरतन सिंह, अवर अभियंता रमेशधर दुबे, सुनील यादव, विनोद शर्मा, अभिजीत सिंह, रामचंद्र प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।