{"_id":"5801187d4f1c1bf62d28f8f2","slug":"diploma-engineers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादाखिलाफी के चलते करना पड़ रहा है आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादाखिलाफी के चलते करना पड़ रहा है आंदोलन
kushinagar
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
ध्रना
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 18वें दिन भी लोक निर्माण विभाग कसया के डॉक बगले में जारी रही। इस आंदोलन में महासंघ से जुड़े कई विभागों के इंजीनियरों ने हिस्सा लिया। इनका कहना था कि सरकार की वादाखिलाफी के चलते ही इंजीनियरों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष डीके मिश्र ने कहा कि 4800 ग्रेड पे की लंबित मांग पर मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री की तरफ से निराकरण के लिए 15 दिन का समय मांगा गया था। लंबे समय बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के चलते फिर से प्रदेश स्तर पर जूनियर इंजीनियरों की तरफ से हड़ताल जारी है। इंजीनियर आरटी कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया था। इस पर भरोसा करके हड़ताल वापस ली गई थी, लेकिन मांगे आज तक पूरी नहीं हुई।
इस दौरान इंजीनियर राजेश कुमार यादव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार राय, आनंद स्वरूप, शंभूनाथ, श्रीराम यादव, विवेक खरवार, धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया, विरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण विकास, आरके शर्मा, डीएस त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, दिवाकर प्रसाद, एचएम बादल, आरएन राव, शिवभूषण कुमार, प्रमोद तिवारी, रितेश यादव, पारसराम यादव, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।