फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dioika kumari inaugurated cricket competition

दीपिका ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Sat, 16 Dec 2017 11:52 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 16 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
dioika kumari inaugurated cricket competition
क्रिकेट प्रतियागिता का उद्घाटन करतीं पद्मश्री तीरंदाज दीपिका कुमारी। - फोटो : amar ujala
फाजिलनगर।
विज्ञापन

तेरहवीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपिका कुमारी ने शनिवार को लखनऊ से आए मसाल से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
धावकों का जत्था शहीद के पैतृक गांव से फाजिलनगर के लिए पटहेरिया, पटहेरवा, महुअवा होते हुए फाजिलनगर बाजार पहुंचा। मुख्य अतिथि दीपिका कुमारी धावकों की अगुवाई कर रही थीं। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मशाल जुलूस में शामिल धावक - धाविकाओं का व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस मौके पर दीपिका ने कहा कि बच्चों को खासकर बच्चियों के खेल के प्रति लोगों को हमेशा जागरूक रहना चाहिए। सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चियां किसी भी क्षेत्र में बच्चों से कमजोर नहीं हैं। केवल उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरू हुआ। इसके बाद भांगड़ा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें राहुल, आर्यन कुमार सिंह, संभव, अनुभव उपाध्याय, रिया, शम्स, जूही दुबे, सृष्टि पांडेय, बेबी शाही, अनामिका, अनुष्का, वंदना, लूसी आदि ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन मजीबुल्लाह राही व अजय उपाध्याय ने किया। इस दौरान शहीद अमिय के बड़े भाई आरटीओ अजय त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, आयुष, रंजना त्रिपाठी, स्मिता त्रिपाठी, शिवम, डॉ. महेंद्र सिंह, सत्यम, आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, आजाद अंसारी, गुड्डू चौहान, राजन शुक्ला, पिंटू सिंह, मनीष ओझा, प्रदीप सिंह, रणजीत सिंह, अशरफ अली, सत्येंद्र सिंह, नसीम अंसारी छोटू तिवारी, रिजवान अंसारी, जितेंद्र प्रताप राव, डॉ. अक्षयवर पांडेय समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। रविवार को सुबह क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच आजाद इलेक्ट्रॉनिक क्लब फाजिलनगर व कोलकाता की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed